फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सराफ की गोली मारकर हत्या, जेवर भरा थैला लूटा, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 13 Feb 2021 09:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
सराफ की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने जेवर भरा थैला लूटकर सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप लगाकर हंगामा किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर भारी फोर्स मौजूद - फोटो : अमर उजाला
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी तेज सिंह कुशवाहा (48) की फफूंद रोड पर सराफा की दुकान है। शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने पुत्र अभय के साथ घर जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोककर जेवर से भरा थैला मांगा। मना करने पर गोली मार दी और थैला लूटकर भाग गए। सराफ के पुत्र अभय के मुताबिक लुटेरों ने पिता को गोली मारने के बाद उनको भी दौड़ाया।

 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सराफ को 50 शय्या जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने तेजसिंह को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजन सराफ को मृत मानने को तैयार नहीं हुए और शव को लेकर एक प्राइवेट एंबुलेंस से कानपुर चले गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव आदि जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बाइक सवार लुटेरों की धरपकड़ को टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें