फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को दी दर्दनाक मौत: हत्यारोपी की मां की मदद से सनसनीखेज खुलासा, क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी हत्या की साजिश

Mon, 22 Mar 2021 09:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में दो दोस्तों ने फिरौती के लिए घर बुलाकर मशीनमैन की बांके से गला काट कर हत्या कर दी। उसी की बाइक से शव ले जाकर बिधनू में रिंद नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया। विनय की हत्या के खुलासे में आरोपी शैलेश की वृद्ध मां शीला देवी की अहम भूमिका रही। बेटे की करतूत खोलने पर पुलिस ने उन्हें मदर इंडिया का दर्जा दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर: हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की साजिश रची। बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि घटना के वक्त शीला देवी पहली मंजिल पर थीं। नीचे कमरे में शैलेश अपने दोस्त अर्श व विनय के साथ पार्टी कर रहे थे। इसके पास वाले कमरे में पिता सोमनाथ (कम सुनाई, दिखाई देता है) थे।
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कमरे से चीख पुकार की आवाज से उन्हें लगा कि दोस्तों में झगड़ा हुआ है। इसके बाद शैलेश व अर्श को कंबल में कुछ लपेट कर एक बाइक से जाते देखा। इस पर वह पास में रहने वाले देवर आनंद के साथ गुजैनी पुलिस चौकी पहुंचीं और घर में अनहोनी की आशंका व्यक्त की।
 

4 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
शव को ठिकाने लगाने के बाद शैलेश व अर्श खून से सने कपड़ों को बदलने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने घर पर दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। आरोपी फिरौती के लिए विनय के मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले थे, जिससे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो अन्य कीपैड मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अमीर बनने की चाहत में बना हत्यारोपी
दोनों कभी मजदूरी तो कभी ड्राइवरी कर अपने खर्च चलाते थे। शैलेश ने बताया कि वह जल्द अमीर बनने के लिए फिरौती की रकम से पान मसाले का व्यापार करना चाहता था। इसी काम के लिए सोमवार को रुपये लेकर उरई जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोला, विनय देता था धमकी
शैलेश के मुताबिक कोलकाता निवासी महिला मित्र के साथ उसकी मोबाइल में कुछ फोटो थीं। करीब एक महीने पूर्व विनय के हाथ से उसका मोबाइल छूटने के कारण टूट गया था। मोबाइल रिपेयर करवाने की बात बोल कर विनय ने डाटा अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया था। वह महिला मित्र की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। कई बार कहने के बावजूद उसने फोटो डिलीट नहीं की थी। इस बात को लेकर भी वह विनय से खुन्नस रखने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें