यूपी के अाैरैया जिले में दुष्कर्म एक एेसा मामला सामने अाया है जिसे सुनने के बाद अापका दिल दहल जायेगा। शराब के नशे में धुत अाराेपियाें ने शाैच के लिये गई महिला का हाईवे से अपहरण किया। कुछ घंटाे बाद अाराेपियाें ने उसे बीच सड़क पर फेंक दिया। महिला की अापबीती सुनकर अाप की रूह कांप जायेगी।
विज्ञापन
महिला का कार सवार बदमाशों ने हाईवे से अपहरण कर लिया
2 of 5
डेमो पिक
औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित नरोत्तमपुर गांव में शौचक्रिया के लिए खेतों पर गई महिला का कार सवार बदमाशों ने हाईवे से अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुये लड़की के अपहरण की सूचना से पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक महिला की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर हाईवे की ओर चले गए
3 of 5
डेमो पिक
चार घंटे बाद महिला बदमाशों के चंगुल से छूटकर आ गई। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर में शौचक्रिया के लिए शनिवार की रात एक महिला खेतों पर गई थी। रात करीब एक बजे कार सवार तीन लोग आए और महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर हाईवे की ओर चले गए।
महिला की चीख सुनकर लग गई ग्रामीणों की भीड़
4 of 5
डेमो पिक
महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह करीब पांच बजे महिला घर आ गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। महिला ने बताया कि वह हाईवे के पास बदमाशों को चकमा देकर आ गई है। दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया।
कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक महिला को अगवा कर ले गए हैं। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन रविवार की सुबह वह अपने आप घर वापस लौट आई है। मामले की जांच की जा रही है।