फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुजारी की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

Fri, 23 Dec 2016 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

खाना न देने पर मंदिर के पुजारी को कुल्हाड़ी से काट डाला  
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक मंदिर के पुजारी की गर्दन को बेहद क्रूरता के साथ कुल्हाड़ी से काट दिया गया। हत्यारे ने पुजारी के ऊपर इतने वार किए कि पूरा फर्श खून से नहा गया। 

 
विज्ञापन

हत्या के बाद लोगों में दहशत

2 of 5
खल्ला डेरापुर स्थित इसी मंदिर में थे पुजारी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बुधवार को कानपुर देहात के खल्ला गांव में एक मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। रूह कंपा देने वाले इस वाकये से पूरा इलाका सहम गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिर भी लोगों के जहन में इस हत्याकांड के डर बैठ गया है।



 
विज्ञापन

एक वार से जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा था पुजारी

3 of 5
मृतक पुजारी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मृतक की पहचान बाबा भगवती प्रसाद (80) पुत्र होरीलाल निवासी रहीमपुर कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है। वह खल्ला डेरापुर में एक मंदिर के पुजारी थे। यहां लोग इन्हें ऋषि बालमुकुंद जी महाराज नाम से जानते थे। 

 

आरोपी ने जरा भी नहीं किया रहम

4 of 5
हत्यारे की तस्वीर
महंत विशम्भर सिंह गिरि महाराज और रामसिंह गिरि महाराज घटना के साक्षी है। उन्होंने आरोपी वीर अभिमन्यू सिंह (20) पुत्र कश्मीरसिंह निवासी रतनियापुर डेरापुर को हत्या करते हुए देखा है। इनका कहना है, मामला महज इतना था कि पुजारी ने आरोपी को खाना देने से इंकार कर दिया था। इस पर वह आगबबूला हो उठा और उसने पास पड़ी कुल्हाड़ी से बाबा के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने शव को मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा की हत्या की गवाही देंगे

5 of 5
हत्या के गवाह बने दो बाबा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दोनों ने बताया, घटना बुधवार देर रात दोनों बाबा के साथ जाप कर रहे थे। आरोपी आया और बाबा से खाना मांगने लगा। बाबा ने उसे खाना देने से मना कर दिया। आरोपी ने क्रोधित होकर कुल्हाड़ी से बाबा की गर्दन पर वार किया। बाबा भगवती प्रसाद जमीन पर गिर कर छटपटाने लगे। यह देखकर भी आरोपी नहीं रुका। उसने ताबड़तोड़ कई वार कर बाबा की गर्दन काट डाली। यह घटना देख दोनों बाबओं की रूह कांप उठी। भय से दोनों अपनी जान बचाकर भागे। फिर तुरंत बाबा की हत्या की सूचना पुलिस को दी। तब जाकर हत्यारोपी को पकड़ा गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें