दुनिया में आतंक फैलाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इंसानियत को फिर शर्मसार किया है। सीरिया के प्रांत अलेप्पो में आईएसआईएस के खात्मे के दावों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। खुद को आईएसआईएस बताने वाले एक गुट की ओर से ऐसा ही वीडियो जारी किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
ISIS
गुट के तुर्की के दौ सैनिकों को जिंदा जलाते हुए एक वीडियो बनाई और कथित तौर पर उसे सोशल साइट्स पर अपलोड किया गया है। बताया जा रहा है कि आईएसआईएस ने तुर्की सेना के हाथों मारे गए मुस्लमानों की मौत का बदला लेने के लिए ऐसा वीडियो जारी किया।
विज्ञापन
3 of 5
ISIS
दिल को दहला देने वाले ये वीडियो अलेप्पो के एक खुले मैदान में बनाया गया है। वीडियो में आईएसआईएस आतंकी काले कपड़ों में मौजूद तुर्की सैनिकों को पिंजरे से बाहर निकालते हैं। दोनों सैनिकों के गले में पट्टा बांधा हुआ है और उन्हें जमीन पर कुत्तों की भांति चलने के लिए मजबूर किया जाता है। फिर दोनों को एक-दूसरे से कुछ फीट दूर खड़ा किया गया।
4 of 5
ISIS
इसके बाद उनके पीछे रस्सी बांधकर आग लगा दी गई और उन्हें जिंदा जला दिया गया। हालांकि, तुर्की सेना की ओर से इस वीडियो की सत्यता पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। लेकिन, ऐसा बताया जा रहा है कि तुर्की सेना ने अपने दो सैनिकों के गायब होने की खबर दी थी।
इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो जारी किए गए हैं जिनमें बेगुनाह लोगों को बर्बर मौत दी गई है। हाल ही में आईएसआईएस के उम्र दराज आतंकियों को सालों पुरानी राइफिल पकड़े देखा गया था। इस वीडियो में ये लंबी दाढ़ी वाले आतंकी गिरफ्त में फंसे लोगों के मुंह में राइफल की नाल डाले हुए थे। अपना संदेश देने के बाद उनके मुंह में ही गोली चला दी गई।