कानपुर के बिधनू में दुष्कर्म का एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक महिला ने पुलिस वाले पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का अाराेप लगाया है। महिला के अाराेप से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका है युवती
2 of 5
डेमो पिक
बिधनू निवासी युवती का कस्बे में ब्यूटी पार्लर है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पुलिस को बताया कि 2014 में उसकी मुलाकात दलेलपुर निवासी हरेंद्र सिंह भदौरिया से हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। महिला का आरोप है कि हरेंद्र शादी का झांसा देकर हर राेज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन
दाे बार बहाने से करवाया गर्भपात
3 of 5
डेमो पिक
दो बार बहाने से उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद भी वह लगातार हरेंद्र पर शादी करने का दबाव बनाती रही लेकिन वह टाल-मटोल करता रहा। 2017 में हरेंद्र की सीआरपीएफ में नौकरी लग गई। केरल में तैनाती के बाद हरेंद्र ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
ब्यूटी पार्लर संचालिका काे टरका रही थी पुलिस
4 of 5
डेमो पिक
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि उसने हरेंद्र के खिलाफ थाने में अर्जी दी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। इससे परेशान होकर वह सात दिसंबर को एसएसपी अखिलेश कुमार से मिली और उन्हें पूरा वाकया बताया। एसएसपी ने बिधनू थानाध्यक्ष को मामले की एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।
आरोपी के खिलाफ रेप, भ्रूण हत्या, धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
5 of 5
डेमो पिक
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, भ्रूण हत्या, धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ब्यूटी पार्लर संचालिका का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।