फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलगर्ल्स को सालियां बताकर पुलिस को देता था झांसा, अब किया एक और बड़ा चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 28 Jun 2018 05:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
ग्वालियर पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया सरगना।
ग्वालियर पुलिस के हाथों पकड़े गए उरई (कदौरा) निवासी सेक्स रैकेट संचालक ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ग्वालियर पुलिस की मानें तो जब कभी संचालक लड़कियों के साथ पकड़ा भी जाता तो वह पुलिस को उन्हें अपनी साली बताकर झांसा देता था और साफ बच निकलता था। इसके अलावा जालौन जनपद के कुछ सफेदपोश भी संचालक के संपर्क में थे, जिनके लिए वह काम करता था। ज्यादातर लड़कियां कानपुर और झांसी से आती थी।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-लड़कियों के पास से मिले थे अंकित को फोन नंबर...
 
विज्ञापन

2 of 4
ऑनलाइन सैक्स रैकेट चलाने वाला सरगना गिरफ्तार
मंगलवार को ग्वालियर पुलिस ने उरई जालौन जिले में कदौरा के बबीना में दबिश देकर सेक्स रैकेट संचालक अंकित दुबे को पकड़ा था। उसके मोबाइल नंबर कुछ दिन पूर्व पकड़े गए रैकेट में लड़कियों के पास से पाए गए थे। इसके बाद से ही इलाके में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्वालियर में हुई पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि दो माह पूर्व कदौरा पुलिस ने उसे गाड़ी में कुछ लड़कियों के साथ पकड़ा भी था, तब उसने सिपाहियों को बताया था कि वे उसकी सालियां हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-सफेदपोश अंकित के ग्राहक थे...
विज्ञापन

3 of 4
मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने कदौरा के बबीना से धरा
इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। ग्वालियर पुलिस सूत्रों की मानें तो जनपद जालौन के कुछ सफेदपोश भी अंकित के ग्राहक थे और अक्सर उनकी प्राइवेट गाड़ियां बबीना से लड़कियां ले जाती थीं। रैकेट में शामिल लड़कियां कानपुर और झांसी से बुकिंग पर मंगाई जाती थीं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-चार से 15 हजार रुपये रेट...
 
विज्ञापन

4 of 4
फेसबुक पर पेज बनाकर कॉल गर्ल कराता था उपलब्ध, ठगी भी की
इनके रेट चार से लेकर 15 हजार रुपये तक थे। ग्वालियर पुलिस के साथ कदौरा पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें