फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बड़ी साजिश रच रहे हैं ये कुख्यात डकैत

Mon, 09 Jan 2017 08:07 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
विधानसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर बुंदेलखंड के कुख्यात डकैत कोई बड़ी साजिश रच रहे हैं। कहीं ये डकैत बंदूक दिखाकर वोट न मांगने लगें इसकी दहशत बीहड़ इलाकों में साफ देखी जा रही है। चित्रकूट का सक्रिय डाकू गैंग बबुली कोल और गोप्पा हर दिन अपने नाम की दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर गांववालों को डरा-धमका रहा है। इनके भय से अब कोई भी व्यक्ति मुखबिरी भी नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन

11 दिन में चार वारदातें

2 of 5
बबुली कोल
विधानसभा चुनाव से पहले 11 दिन में चार वारदातें कर डकैतों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। हालांकि हर चुनावी सीजन में पाठा व तराई क्षेत्रों में डकैतों की चहलकदमी बढ़ती देखी गई है। कुख्यात ददुआ, ठोकिया, रागिया व बलखड़िया के मारे जाने के बाद से अभी फिलहाल किसी गैंग ने विधानसभा चुनाव में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है। लेकिन अंतरप्रांतीय सवा पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने जिस तरह ताबड़तोड़ वारदात की हैं, उससे चुनाव में भी इस गिरोह के बाधा पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।  
विज्ञापन

व्यापारियों से मांग रहे रंगदारी

3 of 5
डेमो
डाकू बबुली कोल गैंग ने तीन दिन के अंदर दो स्थानों पर दहशत फैलाई। 29 दिसंबर की शाम को मारकुंडी थानाक्षेत्र के छेछरिहा जंगल में सात ग्रामीणों को पकड़कर लाठियों से पीटा था। दो दिन बाद 31 दिसंबर को जारोमाफी के कोटेदार को धमकी भरा पत्र भेजकर एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। पांच जनवरी की रात को इस गैंग ने बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के कैलहा गांव में कोटेदार को धमकी दी। कोटेदार के न मिलने पर डकैतों ने उसकी पत्नी व पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर गैंग की मंशानुरूप राशन सामग्री बांटने की धमकी दी। आठ जनवरी की रात को इसी थानाक्षेत्र के छीतूपुर गांव में आटा चक्की संचालक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई । 

डाकू गौरी गैंग का एक सदस्य पकड़ा

4 of 5
डाकू गौरी गैंग का सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एक लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग के सक्रिय सदस्य को मप्र पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया डाकू इंद्रपाल पांच हजार का इनामी है और इस पर यूपी-एमपी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 मामले दर्ज हैं। एसपी सतना ने बताया कि पकड़ा गया डाकू कुख्यात गौरी यादव का रिश्तेदार और गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके पास से देशी रायफल व कारतूस बरामद हुए हैं। इसका भाई भोला यादव भी 20 हजार का इनामी है और फरार चल रहा है। पूछताछ में इंद्रपाल ने बताया कि सरगना गौरी गैंग छोड़कर कुछ दिनों पूर्व गांव आया था। गैंग इस समय कहां है, इसका पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकू पहलवान गैंग के गुर्गे उरई में एक्टिव

5 of 5
डेमो
उरई जालौन में 10 सालों से शांत पड़े पचनदा और चंबल के बीहड़ाें में एक बार फिर दहशत का माहौल बन चुका है। झांसी कोर्ट से फरार हुए पहलवान गिरोह के दो गुर्गे चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इन डकैतों ने अपना गिरोह तैयार कर लिया है और असलहों से भी लैस हो गए हैं। झांसी से फरार शातिर डकैतों की तलाश में झांसी के एसपी ने तीन टीमाें को रामपुरा के बीहड़ में भेजा था। एसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि दोनाें बदमाश पुलिस के रडार पर है। वह लगातार लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस उनकी खोज में लगातार कांबिग कर तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें