फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लुटेरों का नया स्टाइल जानकर हो जाएंगे हैरान, जरा संभलकर करें रेल यात्रा

Thu, 10 May 2018 06:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
अगर आप रेल यात्रा कर रहे हों तो जरा संभलकर खिड़की और दरवाजों के पास मोबाइल पर बात करे। पलक झपकते कीमती मोबाइल गायब करने के लिए लुटेरों ने नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को चित्रकूट में एक ऐसी मोबाइल लूट की घटना सामने आई है जिससे सभी हैरान हैं। लुटेरे मोबाइल भी लूटकर ले गए और यात्री को बुरी तरह से घायल भी कर गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
फतेहगंज जिला बांदा के ब्यूर निवासी दिनेश पुत्र बडकू ने बताया कि वह कर्वी के सीआईसी में इंटर का छात्र है। गुरुवार को घरेलू काम से पैसेंजर ट्रेन से चित्रकूट में अपने गांव लौट रहा था। कर्वी स्टेशन से जैसे ही ट्रेन छूटी तो वह एक डिब्बे के गेट के पास खड़ा होकर परिजनों को आने की सूचना दे रहा था। जैसे ही ट्रेन शहर के ओवरब्रिज के पास पहुंची तो पटरी किनारे खड़े कुछ युवकों ने डंडा फेंककर उसे मारा।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
डंडा उसके मोबाइल पर लगा और हाथ में चोट लगने से उसका भी संतुलन बिगड़ गाय जिससे वह पटरी किनारे गिर पड़ा। ट्रेन की गति बेहद धीमी होने से उसे ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन पटरी की ओर न जाकर किनारे नाली की ओर गिरने से उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
छात्र ने बताया कि इसी बीच अज्ञात युवक उसका मोबाइल उठाकर भाग निकले वह चिल्लाता ही रह गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें