अगर आप रेल यात्रा कर रहे हों तो जरा संभलकर खिड़की और दरवाजों के पास मोबाइल पर बात करे। पलक झपकते कीमती मोबाइल गायब करने के लिए लुटेरों ने नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को चित्रकूट में एक ऐसी मोबाइल लूट की घटना सामने आई है जिससे सभी हैरान हैं। लुटेरे मोबाइल भी लूटकर ले गए और यात्री को बुरी तरह से घायल भी कर गए थे।