'तेरे बिना तेरे बिना बेसुवादी रतियां ओ सजना' कुछ एेस ही दिबियापुर के एक गांव में देखने काे मिला जब घर लाैटी नवविवाहिता अपने पहले प्रेमी के साथ घर छाेड़कर भाग निकली। इसी दाैरान उसका पति उसकाे लेने के लिए मायके पहुंच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
औरैया के दिबियापुर के एक गांव की युवती की शादी 18 नवंबर को मकन नगर कन्नौज में हुई थी। मकर संक्रांति को नवविवाहिता अपने मायके आई तो वह गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इस बीच नवविवाहिता का पति अपनी ससुराल आया तो प्रेमी के साथ भागने की जानकारी होने पर उसने नवविवाहिता से कोई संबंध रखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
युवती के भाई ने थाने में शिकायत की। दबाव बढ़ने पर नवविवाहिता हरचंदपुर चौकी पहुंच गई। वहां उसने अपने प्रेमी को भी बुला लिया गया। मामला दिबियापुर थाने पहुंचा तो युवती के परिजन भी पहुंच गए। परंतु युवती अपने प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं दिखी। देर शाम तक थानापुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि नवविवाहिता का पति उसे अपने साथ रखना नहीं चाहता। प्रेमी एवं प्रेमिका के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते। प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। प्रेमी प्रेमिका के बालिग होने के कारण उनकी मर्जी के अनुसार पुलिस निर्णय लेगी।