यूपी के अाैरैया जिले में दुष्कर्म का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक लड़की ने अपने मंगेतर के ऊपर दुष्कर्म करने का अाराेप लगाया है पर इस कहानी की शुरुअात अवैध संबंधाें से हाेती है। इसमें अश्लील वीडियाे भी बनता है अाैर फिर इस खतरनाक कहानी का अंत दुष्कर्म से हाेता है।
विज्ञापन
अवैध संबंधाें से हुई शुरुअात
2 of 4
डेमो पिक
घटना औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र की है। अछल्दा थाना के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी शादी पांच माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद उसकी व युवक की आपस में बातचीत होने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिए।
विज्ञापन
शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने किया शादी से इंकार
3 of 4
डेमो पिक
शारीरिक संबंध स्थापित करने के बाद युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया और शारीरिक संबंध न बनाए जाने पर इंटरनेट पर डाले जाने की धमकी देने लगा। बताया कि अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। 13 दिसंबर को युवक ने उसे एक स्थान पर बुलाया और दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने अछल्दा थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि जब वह थाने पहुंची तो उसे वहां से टरका दिया गया और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रविवार को एसपी को पूरी बात बताई। इस संबंध में एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर उन्हें मिली है। अछल्दा थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।