फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ कर रहा था बलात्कार तभी जाग गई उसकी 8 साल की बेटी

Thu, 22 Mar 2018 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के बांद जिले में घर के अंदर अकेली साे रही युवती के साथ पड़ोसी युवक ने तमंचा अड़ाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसी दाैरान युवती की बेटी जाग गई ताे अाराेपी वहां जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।  


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पूर्व 28 वर्षीय युवती अपने घर के आंगन में सो रही थी। आरोप है कि रात को पड़ोसी स्वजातीय युवक कुंडी खोलकर अंदर आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच युवती की नींद खुल गई। शोर मचाना चाहा तो युवक ने सीने पर तमंचा अड़ा दिया। कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इसी बीच वहीं सो रही युवती की लगभग आठ वर्षीय पुत्री के जाग जाने पर युवक धमकी देकर भाग निकला। घटना के समय पति फसल काटने खेत गया था। युवती ने फोन पर उसको सूचना दी। पति ने गांव आकर खुरहंड चौकी में तहरीर दी। पति के मुताबिक, पुुलिस एक हफ्ते तक उसे टालती रही।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
अब मंगलवार को गिरवां थाने में छेड़छाड़ की धारा 354 की रिपोर्ट की है। बुधवार को पुलिस ने युवती का जिला महिला चिकित्सालय में परीक्षण कराया। उधर, गिरवां थानाध्यक्ष नीरज यादव ने दुराचार से इनकार किया और कहा कि पति की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें