यूपी के उरई में दुष्कर्म का एक एेसा मामला सामने अाया है जिसे सुनने के बाद अापकाे यकीन नहीं हाेगा। एक युवक ने महिला दाेस्त काे पहले ताे मिठाई खिलाकर सुला दिया अाैर माैका मिलते ही उसका रेप कर दिया। युवती जब उठी ताे खुद की हालत देखकर उसकी चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया
2 of 4
डेमो पिक
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी रविकांत गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता निवासी मोहल्ला पटेल नगर कुर्मी कालोनी उसके घर आ गया। युवती के घर पहले से ही उसका आना जाना था। युवती को अकेला पाकर रविकांत ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया।
विज्ञापन
युवती के नशे में होने पर उसके साथ किया दुष्कर्म
3 of 4
डेमो पिक
युवती के नशे में होने पर उसने दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब युवती ने खुद को उस हालत में देखा तो वह चीख पड़ी। इस पर रविकांत उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। परिजनों के घर आने पर युवती ने उन्हें सारी बात बता डाली।
युवती कोतवाली शिकायत करने पहुंची, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने कोर्ट की शरण ली। मंगलवार शाम पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी रविकांत के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।