यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ के थाना माल के गांव रघुनाथपुर शाहपुर गोड़वा निवासी अधेड़ की औरास थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी दोनों आंखे भी फोड़ दीं। शव को औरास के डकौली मार्ग पर फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
लखनऊ जिले के माल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर शाहपुर गोड़वा निवासी पहलवान सिंह (45) पुत्र रणधीर सिंह रविवार सुबह दस बजे अपने बेटे अजय सिंह की ससुराल फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही निवासी रामबीर सिंह के यहां जाने के लिए बाइक से निकला था। औरास थानाक्षेत्र के गांव परसहरा तिराहे से डकौली जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
हत्यारों ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने पहलवान सिंह के मत्थे व गर्दन में कई वार किए। मौत हो जाने के बाद उसकी दोनों आंखे भी फोड़ दी और शव संपर्क मार्ग पर फेंककर भाग निकले। खेतों की ओर गए लोगों ने शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।
4 of 6
डेमो पिक
तलाशी में युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे और पहचान की। हत्या की जानकारी पर सीओ सफीपुर डा. भीम कुमार गौतम ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
मृतक की पत्नी रामसुखी के अलावा बेटों में अजय, राजकुमार, नरेंद्र व अनुज रो-रोकर बेहाल हैं। एसओ कमलेश्वर यादव ने बताया कि अभी तक जमीनी विवाद की बात समाने आ रही है। मृतक के बेटे नरेंद्र ने बड़े भाई अजय के फतेहपुर चौरासी थानक्षेत्र निवासी ससुरलीजनों पर आशंका जताते हुए तहरीर दी है। लेकिन पूरी जांच करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मृतक पहलवान सिंह को तकिया निगोही निवासी समधी रामबीर सिंह के साथ हरदोई जिले के गांव जाहिदपुर निवासी रिश्तेदार राजेश के यहां तिलक समारोह में शामिल होने जाना था। रामबीर व पहलवान ने साथ चलने की बात कही थी। इसलिए पहलवान पहले रामबीर सिंह के घर जा रहा था। तभी रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गया।