फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी थी पत्नी काे युवक से दूर रहने की चेतावनी, नहीं मानी ताे.. 

Fri, 16 Feb 2018 08:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
फावड़े से महिला की हत्या
यूपी के उन्नाव जिले में एक युवक ने अवैध संबंधाें के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने पत्नी काे युवक से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। अक्सर दाेनाें के बीच इसी बात काे लेकर झगड़ा भी हाेता था। 



 
विज्ञापन

2 of 4
हत्याराेपी लेखराम
उन्नाव भगवंतनगर बिहार थाना क्षेत्र के वाजपेईखेड़ा गांव में ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक ने अवैध संबंध के शक में गुरुवार को पत्नी की हत्या कर दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के अमलोर निवासी लेखराम अपनी पत्नी हेमिन (30) व तीन बच्चों के साथ बिहार थाना क्षेत्र के वाजपेईखेड़ा स्थित दुर्गा ब्रिक्स फील्ड पर ईंट पाथता था।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
लेखराम को शक का था कि उसकी पत्नी का वाजपेईखेड़ा गांव निवासी युवक के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। गुरुवार को लेखराम ने पत्नी को युवक से दूर रहने की चेतावनी दी। पत्नी ने भी कुछ कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए लेखराम ने पास में पड़े फावड़े से पत्नी के सिर व गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन

माैके से भागकर वह भट्ठे के मुनीम शिवचंद के पास गया और घटना की जानकारी दी। मुनीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लेखराम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बच्चों को भट्ठा मालिक विनोद सिंह के संरक्षण में रखा है। विनोद सिंह ने बताया कि बच्चों के नाना को बुलाया गया है। बिहार थानाध्यक्ष मो. अशरफ ने बताया कि आरोपी जिस युवक पर शक करता था, उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें