यूपी के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक युवक काे अपनी पत्नी के अवैध संबंध हाेने का शक था। इसकाे लेकर अक्सर दाेनाें में झगड़ा हुअा करता था पर गुरुवार काे कुछ एेसा हुअा कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
कान्हू याकूबपुर निवासी अनिल कठेरिया परिवार के साथ हरियाणा के जिला फरीदाबाद के डबुआ कालोनी में रह कर बिजली का काम करता है। दंपति के तीन बेटे मोहित, रोहित और अंकित हैं। अनिल के मौसा गिरंद कठेरिया कोतवाली के गांव गैसिंगपुर में रहते हैं। गिरंद की बेटी लाली की 13 जनवरी को शादी थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इस पर अनिल परिवार के साथ अपने गांव आया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया गुरुवार की सुबह करीब 8.30 बजे किसी बात को लेकर अनिल का पत्नी प्रीती उर्फ सुनीता (40) से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान अनिल ने पत्नी को गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
4 of 5
डेमो पिक
लोगों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएसआई सुशील पटेल की सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच मृतका का बेटा मोहित और परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। महिला के शव को देखकर घर में कोहराम मच गया।
मोहित ने पिता के खिलाफ मां की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि हत्यारोपी ने अवैध संबंधों के शक में घटना को अंजाम दिया। जिस युवक से पत्नी के अवैध संबंध होने का शक करता था, वह भी दिल्ली में काम करता है और इस शादी में शामिल होने आया था।