फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगबबूला हुआ भाई: राखी बांधने पहुंची बहन का हाल देख जीजा को दी दर्दनाक मौत, छलनी किया सीना, काट लीं उंगलियां

Wed, 25 Aug 2021 12:14 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: भानु बाजपेई की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधून की गंगापुर कॉलोनी में रक्षाबंधन के दिन हुई लोडर चालक की हत्या एकाएक उपजे गुस्से का नतीजा नहीं है। बहन के साथ अक्सर मारपीट करने की वजह से युवक अंदर ही अंदर जीजा के प्रति खुन्नस रखने लगा था। आरोपी के अंदर लंबे समय से जीजा के खिलाफ पनप रहे गुस्से और नफरत का ज्वार उस समय फट गया, जब उसने अपनी बहन के शरीर पर चोटों के निशान देखे। उसकी नफरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपने जीजा की छाती पर गैंती से एक-दो नहीं दर्जनभर वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत होने के बाद भी वार किए गए। रक्षाबंधन के चलते लोडर चालक भानु बाजपेई (43) अपनी पत्नी संध्या व दोनों बच्चों को रविवार सुबह गंगापुर कालोनी स्थित ससुराल छोड़ गया था। आरोप है कि इस बीच उसके साले अनुज मिश्रा ने अपनी बहन संध्या के शरीर पर चोटों के निशान देख लिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाम को जब भानु परिवार को लेने पहुंचा तो तैश में आकर अनुज ने गैंती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भानु के बाएं तरफ छाती में नौ, बीच में एक, दाएं तरफ तीन गहरे घाव मिले। दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां भी कटी थीं। सिर पर एक दर्जन जख्मों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के मुताबिक सिर की हड्डी टूटने से वह कोमा में चला गया। अधिक खून बहने से मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी, ससुर, साली समेत पांच पर रिपोर्ट
भानु के पिता ने मामले में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसमें मुख्य आरोपी अनुज मिश्रा के अलावा भानु के ससुर राम बाबू मिश्रा, पत्नी संध्या, बड़े साले जीतू, साली रानी का नाम भी शामिल है। आरोप है कि इन सभी ने साजिश रचकर भानु को मौत के घाट उतारा। इसलिए पुलिस ने हत्या और गिरोहबंदी कर वारदात को अंजाम देने की धारा भी लगाई है। सभी आरोपी हिरासत में हैं। 

दो दिन पहले दी थी धमकी 
भानु के चाचा अशोक ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी जीतू उनके घर आया था। भानु को गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी भानु से आए दिन पैसे भी वसूलते थे। 

4 of 5
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले पति-पत्नी का हुआ था विवाद 
एफआईआर के मुताबिक किसी बात को लेकर भानु का पत्नी संध्या से विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। पुलिस की जांच के मुताबिक बहन से मारपीट करने की वजह से ही उसने जीजा की हत्या की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भानू उसकी बहन के साथ बहुत समय से मारपीट करता आ रहा है। इस बार जब शरीर पर मारपीट के निशान देखे तो तैश में आकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां ने किया खुदकुशी का प्रयास, हंगामा
पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शव गंगापुर कालोनी पहुंचा। यहां पर पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया। इसी दौरान भानु की मां ने साड़ी से गर्दन कसने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को समझाया। उधर आरोपी के घर भी भारी भीड़ पहुंच गई थी। इसलिए वहां पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें