Kanpur News: पनकी स्थित इस्पातनगर में नकली सीमेंट बनाने के मामले में आरोपी बनाए गए नीरज गुप्ता और धीरज गुप्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत की शरण में पहुंच गए हैं। दोनों आरोपियों की तरफ से जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।