फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे UP-MP, तेलांगना अाैर केरल ने मिलकर ISIS के मंसूबाें पर फेरा पानी

Thu, 09 Mar 2017 03:35 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
ISIS अातंकी सैफुल्लाह काे पकड़ने के लिए एेसे किया गया था प्लान
देश में चल रहे पांच राज्याें के चुनावी शोर के बीच अचानक देश में ISIS की अाहट ने हर किसी काे चाैंका दिया है। सोमवार की शाम जब लखनऊ में आतंकवादियों से मुठभेड़ की खबर सुर्खियों में आई ताे पूरा देश दहल सा गया। करीब 11 घंटे तक चली मुठभेड़ में ISIS का आंतकी सैफुल्ला मारा गया और इसके बाद खुलासा हुअा देश में आतंकी हमले के लिए बने ISIS के एक बड़े मॉड्यूल का। जिसके तार मध्य प्रदेश में मंगलवार को हुए ट्रेन धमाके से भी जुड़े और सीरिया तक इस आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ। तब जाकर लोगों को पता चला कि देश कितने बड़े आतंकी साजिश से बचा लिया गया है। अागे पढ़िए कैसे परत दर परत इस ISIS नेटवर्क का खुलासा यूपी, एमपी, तेलांगना अाैर केरल की पुलिस ने मिलकर किया...
 
विज्ञापन

2 of 10
अाईएसअाईएस
कैसे हुआ ISIS के नेटवर्क का खुलासा?
चार राज्यों- तेलंगाना, केरल, यूपी और एमपी की पुलिस ने मिलकर देश में आईएसआईएस के इस बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया। सबसे पहले केरल की पुलिस अपने यहां युवाओं के आईएसआईएस में जाने के मामले की जांच कर रही थी। इसके तार तेलंगाना से जुड़ा और फिर यूपी और एमपी से। तेलंगाना पुलिस ने यूपी और एमपी पुलिस को वहां सक्रिय ISIS के खुरसान मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी और तब जाकर लखनऊ में छापा मारा गया और मुठभेड़ में सैफुल्ला को एटीएस ने मार गिराया।
विज्ञापन

3 of 10
अाईएसअाईएस
 एमपी ट्रेन ब्लास्ट से क्या है लिंक?
मध्य प्रदेश के शाजापुर में मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ। इसमें 10 लोग घायल हुए। जब इसकी जांच में एजेंसियां जुटीं तो पता चला कि ये आईएसआईएस की ओर से बड़े हमले के लिए एक ट्रायल था। इस मामले की जांच के दौरान तीन आतंकी पकड़े गए और उनसे पूछताछ के आधार पर यूपी में कई जगह छापेमारी की गई। कानपुर और इटावा से एक-एक आतंकी पकड़े गए और लखनऊ में सैफुल्ला के ठिकाने पर टीएस ने दबिश दी। 11 घंटे तक चली मुठभेड़ में ISIS आतंकी सैफुल्ला मारा गया। 
 

4 of 10
अाईएसअाईएस
ऑनलाइन गतिविधियों से पकड़े गए?
केरल और तेलंगाना की पुलिस ISIS के इस मॉड्यूल की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान पता चला कि ऑनलाइन इसकी लिंक यूपी और मध्य प्रदेश से जुड़ रहा था। शाजापुर ब्लास्ट से पहले बम रखकर इन आतंकियों ने सीरिया में बैठे अपने आकाओं को तस्वीरें भी भेजी थीं। ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक कर इनकी लोकेशन का पता लगाया गया।
विज्ञापन

5 of 10
अाईएसअाईएस
 इंटरनेट से दी गई थी धमाके की ट्रेनिंग
सीरिया में बैठे आतंकियों ने भारतीय मॉड्यूल को इंटरनेट के जरिए बम बनाने और धमाका करने की ट्रेनिंग दी थी। इन्होंने मोबाइल से कोशिश भी की लेकिन धमाका सफल नहीं रहा। लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के ठिकाने से बम बनाने के तरीकों से जुड़ी सूचना और रेल नेटवर्क का नक्शा भी मिला।
विज्ञापन

6 of 10
तेलांगना पुलिस का अहम था राेल
तेलंगाना पुलिस ने कैसे तोड़ी ISIS की कमर?
भारत में ISIS नेटवर्क के खतरनाक मंसूबों को तबाह करने में सबसे बड़ा रोल रहा है तेलंगाना पुलिस का। तेलंगाना पुलिस साल 2011 से आतंकियों के इस नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ लगातार सूचना शेयर हो रही थी। 2015 में कोलकाता से तेलंगाना पुलिस ने 6 लड़कों को पकड़ा था जो बांग्लादेश के जरिए सीरिया जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

7 of 10
भाेपाल उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट
मध्य प्रदेश में क्यों किया हमला?
ISIS का ये मॉड्यूल उत्तर प्रदेश में हमले की फिराक में था लेकिन चुनाव के कारण कड़ी सुरक्षा के चलते इन लोगों ने मध्य प्रदेश में ट्रेन में धमाके की योजना बनाई और इसे ट्रायल के रूप में रखा। इसी कड़ी में मंगलवार को इन्होंने उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में बम रखा। धमाके में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

8 of 10
भाेपाल उज्जैन पैसेंजर में ब्लास्ट
क्यों विफल रहा ट्रेन में धमाका
आईएसआईएस के तीन आतंकी मध्य प्रदेश में ट्रेन धमाके को अंजाम देने के लिए लखनऊ से ट्रेन पकड़कर गए और पैसेंजर ट्रेन में बम रखा। बम रखने की फोटो इन्होंने सीरिया अपने आकाओं को भेजी। इसके बाद मोबाइल से इन्होंने आईईडी धमाका करने की कोशिश की लेकिन ये धमाका कामयाब नहीं रहा और लोगों की जान बच गई। ये आतंकी ट्रेन से कूदकर भाग गए लेकिन इन्हें पकड़ लिया गया. इनसे पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

9 of 10
कानपुर से भी पकड़े गए संदिग्ध अातंकी
किनकी हुई गिरफ्तारियां?
खुफिया सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने आतिश मुजफ्फर उर्फ अल कासिम, मोहम्मद दानिश उर्फ जफर को कानपुर से गिरफ्तार किया। होशंगाबाद के पिपरिया से सैय्यद मीर हुसैन उर्फ हमजा को गिरफ्तार किया गया। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर यूपी पुलिस ने मोहम्मद फैसल खान और मोहम्मद इमरान को कानपुर से गिरफ्तार किया। उनके पास से ISIS से जुड़े वीडियो और साहित्य बदामद हुआ है। इटावा से फकरे आलम उर्फ रिशु को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
अाईएसअाईएस
क्या है ISIS का खुरसान मॉड्यूल?
इस मॉड्यूल में ISIS के खुरसान मॉड्यूल का हाथ माना जा रहा है. तहरीक ए तालिबान के बड़े हिस्से ने मिलकर इस समूह का गठन किया है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ये सक्रिय है। बगदाद के साथ-साथ बांग्लादेश में भी ये समूह आतंकियों को रिक्रूट करता है। भारत में आईएसआईएस से जुड़े आतंकी बांग्लादेश जाकर इस समूह से जुड़ते हैं या फिर ये आतंकी ऑनलाइन इन्हें ट्रेनिंग देकर भारत में हमलों की साजिश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें