डेमो पिक
बिधनू में अपनी होने वाली दुल्हन के लिए गहने बनवा कर लौट रहे युवक की बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। छतरपुर गांव, शिवराजपुर निवासी किसान रामआसरे के बड़े बेटे बबलू (27) 24 अप्रैल को शादी थी।