फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की वालाें ने वर पक्ष की महिलाओं पर फेंके फूल ताे शुरु हुअा हंगामा फिर दूल्हे के भाई की हत्या

Thu, 19 Apr 2018 09:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
उन्नाव के अाैरास में  तिलक चढ़ाने के दौरान वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष की महिलाओं पर फूल फेंक दिए। इसका विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के छोटे भाई की जमकर पिटाई की। बाद में उसकी गला दाबकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
उन्नाव के मदारीखेड़ा गांव निवासी सूरज पुत्र महेश का विवाह लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के गांव ईशुखेड़ा निवासी रामकुमार की बेटी से तय हुई थी। बुधवार को सूरज का तिलक था। रात लगभग 11 बजे वधू पक्ष के लोग सूरज का तिलक चढ़ा रहे थे। तभी वधू पक्ष की ओर से आए ईशुखेड़ा गांव निवासी मुन्नालाल पुत्र महावीर, भाई रामदास, भतीजा मोहित पुत्र रामदास के साथ ही मदारीखेड़ा गांव निवासी सुकबीर पुत्र कल्लू वर पक्ष की महिलाओं पर फूल फेंकने लगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
महिलाओं ने इसका विरोध किया। इस पर वर व वधू पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही वर (दूल्हे) के छोटे भाई गोलू (15) को वधू पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के साथ ही उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गोलू की मौत के बाद सभी ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों और वधू पक्ष के लोगों ने रोका लेकिन कुछ लोग मौके से भागने में सफल हो गए।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
हत्या की जानकारी मिलते ही एसओ कमलेश्वर यादव मौके पर पहुंचे और आरोपी मुन्नालाल, रामदास व मोहित को हिरासत में लिया है। जबकि सुकबीर अभी भी फरार है। मृतक के बड़े भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बेटे की मौत से मां श्रीदेवी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।  मृतक गोलू छह भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें