सपा से भाजपा में शामिल हुए बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती ने रेप का अाराेप लगाया है। कुलदीप ने इसे विराेधी पक्ष की साजिश करार दिया है। साेमवार काे पीडिता के पिता की जेल में माैत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
2 of 5
पीड़िता युवती
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के पिता का निधन हो गया है। पीड़िता के पिता की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। पुलिस ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को महिला और उसके परिवार ने कथित रूप से मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
3 of 5
पीड़िता युवती का परिवार
परिवार का आरोप था कि महिला के साथ बीजेपी विधायक और उनके सहयोगियों ने बलात्कार किया और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि विधायक के परिजनों ने पीड़िता के पिता की कथित तौर पर पिटाई की। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अगर सभी गिरफ्तार नहीं हुए तो मैं खुद को मार लूंगी।
4 of 5
रेप पीडि़ता
लखनऊ एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा उन्होंने आरोप लगाया कि कुलदीप सिंह सेंगर ने उनके साथ बलात्कार किया कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें अन्य पार्टी ने मारा। आगे की जांच में यह पाया गया कि 10-12 साल से दोनों पार्टियां विवाद में हैं। मामले लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपों को पूरी जांच के बाद ही साबित किया जा सकता है।
यवती ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगाया रेप का अाराेप
उन्नाव के जिला अस्पताल के डॉ. अतुल ने कहा पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद उसे कल रात अस्पताअल में भर्ती कराया गया था। सुबह उनका निधन हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस महिला को सीएम आवास के सामने से गौतमपल्ली थाने लेकर आई। महिला ने कहा कि उन्नाव पुलिस विधायक के दबाव में कार्य कर रही।