फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की महिला से थे ससुर के अवैध संबंध, बहू ने किया विराेध ताे सीने में सटा दिया तमंचा

Mon, 09 Apr 2018 11:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर में एक रूह कंपा देने वाला हादसे ने इलाके में हंगामा मचा दिया है। ससुर के अवैध संबंधाे का विराेध करने पर उसे एेसी सजा मिली कि वाे जिंदगी अाैर माैत से लड़ रही है। बहू काे तड़पता देख ससुर ने भी अपनी जान दे दी। 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
घटना ललौली थाना क्षेत्र में हिम्मतपुर गांव के गुन्ना का पुरवा की है। पुरवा निवासी झल्लू निषाद (60) की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बीस साल पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी । उसके  बेटे संतोष की बीमारी से आठ साल पहले मौत हो गई। परिवार में झल्लू की मां रामसखी और बेवा बहू सुमन (35), पौत्र संदीप और प्रदीप हैं। छोटे भाई रामराज ने बताया कि झल्लू बकरी पालकर परिवार चलाता था।
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
उसका गांव की ही एक महिला से नाजायज संबंध थे। इन दिनों झल्लू के पास बीस बकरियां हैं। वह बकरियां बेचकर पैसे महिला को दे आता था। इसी बात का बहू सुमन और मां रामसखी विरोध करते थे। बहू ने रविवार को बच्चों के खर्च के लिए रुपये मांगे। इस पर ससुर और बहू में विवाद हो गया।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
बात इतनी बढ़ी कि झल्लू ने तमंचे से बहू पर गोली चला दी। कमर में गोली लगने पर बहू शोर मचाती हुई बाहर की ओर भागी और लहूलुहान हालत में गिर पड़ी। बहू को मरा समझ झल्लू ने दोबारा तमंचा लोड कर अपने सीने में सटकार गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुमन को सीएचसी लाया गया। यहां से कानपुर हैलट भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें