फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया को बनाया जरिया, बैंकवाले ने लड़की को पटाया फिर झांसा देकर लूट ली इज्जत

Wed, 27 Dec 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
साेशल मीड‌िया के जर‌िये एक लड़की काे लड़के से प्यार हाे गया। लड़की अपने घर से भागकर लड़के से म‌िलने के ल‌िये उसके घर अाती है। इसी दाैरान लड़की का प्रेमी उसका रेप कर देता है। ये चाैकाने वाली घटना यूपी के हमीरपुर ज‌िले की है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर झांसी की युवती से दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
   
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी है युवक

3 of 6
डेमो पिक
झांसी निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर उसकी मुलाकात अंकित कुमार से हुई। वह जनपद कानपुर देहात के थाना मूसानगर कस्बे का रहने वाला है। वह हमीरपुर मुख्यालय के कोआपरेटिव बैंक शाखा में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।
   

फेसबुक पर शुरू हुआ था दोनों का प्रेम प्रसंग

4 of 6
डेमो पिक
पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। अंकित ने शादी का प्रस्ताव रखा। अंकित अपने साथियों को लेकर कार से उसे लेने पहुंच गया। तब वह घर से भागकर उनकी कार से आ गई।  आरोपी उसे अपने मूसानगर वाले घर पर ले गया।
   
विज्ञापन

क‌िसी तरह कमरे से भाग अाई पीड‌ि़ता

5 of 6
डेमो पिक
दो दिन रुकने के बाद वह उसे हमीरपुर स्थित किराये के मकान में ले आया। यहां उसके साथ बलात्कार किया। उसने अपने परिजनों से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल तोड़ा डाला। किसी तरह वह कमरे से भाग कर बाहर आई और पड़ोसी के मोबाइल पर परिजनों को घटना बताई।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा कर क‌िया बलात्कार

6 of 6
डेमो पिक
परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अगवा कर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें