फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर 3 साल तक मोहल्ले के लड़के करते रहे 12वीं की छात्रा का शारीरिक शोषण

Fri, 04 May 2018 09:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- वीडियो क्लिप बना वायरल करने की दे रहे थे धमकी  
- छात्रा ने एनसीसी सूबेदार को बताई व्यथा, रिपोर्ट दर्ज  
 
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर में इंटरमीडिएट की छात्रा से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। तीन साल से तीन युवक छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। छात्रा ने शुक्रवार को कालेज में एनसीसी के सूबेदार से अपनी व्यथा बताई। तब सूबेदार ने एसपी को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
राठ कोतवाली के एक गांव की किशोरी एक इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि तीन दिसंबर 2016 को वह खेत से बरसीम लेकर घर आ रही थी। तभी पॉलिटेक्निक कालेज के पास गांव तीन युवक मिले। तीनों उसे पकड़कर खेत में ले गए और गैंगरेप किया। युवकों ने इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इसके बाद युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 13 मार्च को एक युवक ने उसके साथ फिर से रेप किया और पुलिस को बताने पर परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी, पर तीनों युवकों के दबंग होने पर परिवार वालों ने चुप रहने की सलाह दी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद कालेज के एनसीसी के सूबेदार से अपनी पीड़ा बताई। सूबेदार ने एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें