फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने घर में घुस बहनों से की अश्लील हरकतें, विरोध पर ताना असलहा

Fri, 04 May 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डेमो
दुस्साहसी शोहदों ने बुधवार शाम लखनऊ के पीजीआई इलाके में जमकर उत्पात मचाया। दबंग शोहदे घर में घुस गए और घर पर भाई-बहनों के साथ अकेली कक्षा 11 की छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
विरोध पर शोहदों ने उसकी बहन से भी अश्लील हरकतें कीं। छात्राएं शोहदों से भिड़ गईं तो उन्होंने असलहे तानकर मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो वह जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। छात्रा ने बृहस्पतिवार सुबह परिवारीजनों को बताया जिसके बाद शोहदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय का कहना है कि शोहदे घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
पीड़ित छात्रा का कहना है कि शोहदे दो महीने से उसे परेशान कर रहे हैं। उसने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वह दो छोटी बहनों और दो भाइयों के साथ अपने चाचा के साथ उनके घर पर रह रही है। उसके चाचा एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिन पूर्व शोहदों ने ही उनकी पिटाई की थी।

4 of 7
डेमो
बुधवार शाम परिवारीजन किसी काम से बाहर गए थे तभी इलाके का ही महंगू भीतर घुस आया और छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोहदे महंगू का साथी रामलाल वहां आ गया और तमंचा तानकर उसकी छोटी बहन से भी अभद्रता व अश्लीलता की। छात्रा ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी व भाई-बहनों की पिटाई कर दी और धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो
बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने अपनी बुआ को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। वह तुरंत छात्रा को लेकर पीजीआई थाना पहुंची और महंगू व रामलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो - फोटो : amar ujala
छात्रा का कहना है कि महंगू दो महीने से उसके पीछे पड़ा है। अक्सर स्कूल आते-जाते वह उसका पीछा करता है और छींटाकशी करता है। बदनामी के डर से उसने कभी पलटकर जवाब नहीं दिया। 30 अप्रैल को स्कूल से घर आते वक्त महंगू ने उसका हाथ पकड़कर घसीट लिया था। विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
छात्रा ने चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी तो वह महंगू के घर शिकायत लेकर पहुंच गए। हालांकि, महंगू के परिवारीजनों ने उसे पीटकर भगा दिया। छात्रा ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके चाचा को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया था। इसके बाद से छात्रा दहशत में स्कूल नहीं जा रही थी। छात्रा का कहना है कि चाचा अब भी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें