यूपी के कुख्यात डकैत बबुली कोल के ठिकाने का पता आखिरकार पुलिस ने लगा ही लिया। पांच लाख तीस हजार के इस इनामी डकैत को पकड़ने के लिए मंगलवार की शाम चित्रकूट पुलिस ने घेराबंदी कर ली। मानिकपुर के नागेर जंगल में पुलिस अधीक्षक गोपेंद्र सिंह के साथ एंटी डकैत और पीएसी तैनात है। पुलिस सूत्रों की मानें तो डाकू इस बार चारों ओर से घिर चुका है। बचने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
2 of 4
पुलिस और डाकू बबुली कोल गैंग की मुठभेड़ जारी
चित्रकूट जनपद के पाठा क्षेत्र के बीहड़ों में सात लाख के इनामी डकैत बबुली कोल की दहशत सिर चढ़कर बोल रही है। लगातार लूट व मारपीट की कई बड़ी घटनाओं को बेख़ौफ़ होकर अंजाम देने वाले इस दस्यु गैंग से निपटने में हर बार पुलिस को मुंह की खानी पड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 4
पुलिस और डाकू बबुली कोल गैंग की मुठभेड़ जारी
हफ्ते भर पहले डकैत बबुली कोल ने मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर गांव में आई एक बरात पर धावा बोलते हुए जमकर लूटपाट व मारपीट की थी।
नशे में डकैत पुलिस को दे रहे थे गालियां
प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों के मुताबिक गैंग के लोग नशे में थे और पुलिस को जमकर अपशब्द बोल रहे थे। वे मुकाबले के लिए चैलेंज कर रहे थे।