वाे दर्द से चीख रही थी। चिल्ला रही थी। बार बार बाेल रही थी मुझे छाेड़ दाे मुझे जाने दाे पर उन दरिंदाें ने उसकी एक ना सुनी अाैर गर्भवती बहू काे दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर पिला दिया। काेख में पल रहा उसके जिगर का टुकड़ा इस दुनिया में अाने से पहले ही खामाेश हाे गया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
मामला बांदा के राठ का है। जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को जहर खिला दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। कस्बे के जलालपुर पठानपुरा मोहल्ला निवासी अनीता ने बताया कि उसकी शादी तीन जून 2015 को पनवाड़ी थाने के भरवारा गांव निवासी देवेंद्र पुत्र गोपाल से हुई थी। उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
शादी के बाद से उसका पति देवेंद्र, देवर धर्मेंद्र सास रामप्यारी और ससुर गोपाल उसे तीन लाख रुपये, सोने की चेन और एक कार को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। गुरुवार को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और जहर खिला दिया।
इससे उसके पेट में पल रहा दो माह का गर्भ गिर गया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।