फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीच सड़क पर मिला जींस-टॉप पहने युवती का शव, गले में था कुछ ऐसा पुलिस भी हैरान

Wed, 01 Jul 2020 08:19 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
सड़क पर पड़ा शव और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर से पांच सौ मीटर की दूर लिंक मार्ग पर सोमवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान भी मिले हैं। शव के आसपास काफी खून फैला था। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती को किसी वाहन से यहां लाया गया और उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बीघापुर थाना इलाके में उन्नाव-रायबरेली हाईवे स्थित मैकूतेली मार्ग (सिकंदरपुर कर्ण-सातन खरौली संपर्क मार्ग) पर हाईवे से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह लोगों ने बीस वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सड़क के बीच शव पड़ा होने की सूचना पर एसओ जावेद अख्तर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
भारी फोर्स मौके पर - फोटो : अमर उजाला
पेट में छह से अधिक बार धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे जख्म हैं। मृतक नीली जींस व लाल-काले चेकदार टॉप पहने है। गले में मंगलसूत्र और पैर में बिछिया पहने होने से पुलिस उसके विवाहित होने का अनुमान लगा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं हत्यारों ने जांच की दिशा बदलने के लिए उसे बिछिया व मंगलसूत्र तो नहीं पहना दिए। 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसओ ने शुरुआती जांच के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, सीओ अंजनी कुमार राय भी पहुंच गए। पुलिस लाइन से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। स्निफर डॉग शव के आसपास ही घूमता रहा।
 
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने स्थानीय लोगों व पास के सिकंदरपुर कर्ण, रावतपुर, रानीपुर, सातन, सुमरहा, गौरीखेड़ा आदि गांव के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि युवती को किसी वाहन से यहां लाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शव की पहचान कराने के लिए पुलिस रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर और कानपुर पुलिस से भी मदद ले रही है। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान न होने से निर्धारित समयावधि के बाद पोस्मार्टम कराया जाएगा। शव की पहचान कराने के भी प्रयास किए जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण बोले सुबह पांच बजे नहीं था शव
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुबह पांच बजे खेतों की ओर निकले थे तब शव नहीं था। इसके बाद करीब छह बजे शव देखा गया। इससे अनुमान है कि किसी वाहन में युवती को बैठाकर लाया गया और वाहन में ही हत्या करके शव को यहां फेंकर हत्यारे भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें