संदिग्ध आतंकियों ने किराये पर कमरा लेने के लिए खुद को छात्र बताया था। पड़ोसी कय्यूम ने बताया कि किराए पर कमरा पाने के लिए इन लोगों कई दस्तावेज भी दिखाए थे। पर उन्होंने इन्हें कमरा नहीं दिया। बाद में बादशाह से मिले और एक ने खुद को हाईस्कूल व दूसरे ने इंटर का छात्र बताया। इसी आधार पर मकान मालिक ने कमरा किराए पर दे दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आतंकी
- फोटो : amar ujala
पड़ोसी हलीमुद्दीन ने बताया कि दोनों हर दिन सवेरे कॉलोनी के नुक्कड़ पर कॉलेज जाते हुए दिखते थे। शाम करीब चार बजे दोनों कमरे पर लौट आते थे। ऐसे में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं थी। वहीं, कॉलोनी में किसी भी हमउम्र से दोस्ती नहीं की थी और नहीं जरूरत का कोई सामान कॉलोनी में खरीदते थे।
विज्ञापन
3 of 5
आतंकी
- फोटो : amar ujala
हाजी कॉलोनी के पास रहने वाला अनिकेत ने बताया कि यहां खाली मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन ये दोनों कभी मैदान पर नहीं दिखे। वे किसी भी लड़के से बात नहीं करते थे।
4 of 5
आतंकी
- फोटो : amar ujala
उनका दरवाजा भी कभी-कभी ही खुलता था। वहीं, कमाल ने बताया कि एक बार उसने नाम भी पूछा था, लेकिन वे बिना कुछ बोले कमरे में चले गए। हालांकि और कई बार दोस्ती करने की कोशिश की हर बार नाकाम रहा।
हाजी कॉलोनी में जिस मकान में संदिग्ध आतंकी रहते थे। उसके पास में मस्जिद और मदरसा भी है। अजान करने वाले हाफीजी फजलुर्रहमान ने बताया कि दोनों मस्जिद में नमाज तक पढ़ने के लिए नहीं आते थे और न ही कभी उनको मदरसे में देखा। दोनों का व्यवहार सबसे अलग था, बहुत कम बोलते थे।