यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को दिल को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के ठीक एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
2 of 8
शादी के एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना बिठूर थाना क्षेत्र की है। यहां नारामऊ इलाके में सुबह युवती की सिर कुचली हुई लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। युवती की शिनाख्त नारामऊ निवासी राकेश कुमार गौतम की 20 वर्षीय बेटी अन्नपूर्णा उर्फ छोटी के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 8
घटना स्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पिता राकेश ने बताया बेटी की शादी बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी पुनीत से तय थी। बरात गुरुवार को आनी थी। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। सुबह दलहन अनुसंधान फार्म के पास जीटी रोड लिंक रोड पर युवती का शव मिला।
4 of 8
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गार्ड की सूचना पर बिठूर और कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। गुरुवार को जिस घर में शहनाई गूंजने वाली थी आज वहां मातम पसर गया।
विज्ञापन
5 of 8
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां शिवदेवी और तीन बहनो प्रियंका, प्रगति और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही लड़के की तरफ से परिजन मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर सीओ कल्याणपुर अजय कुमार और थाने की फोर्स मौजूद है।
विज्ञापन
6 of 8
मृतका के तिलक समारोह की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम का मानना है कि सिर के पिछले हिस्से और चेहरे पर किसी लोहे की रॉड से कई वार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
7 of 8
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोनों घरों में मातम में बदली खुशियां
अन्नपूर्णा की हत्या की खबर मिलते ही दोनों घरो में मातम छा गया। 14 अप्रैल को घर वाले तिलक लेकर बिठूर के कुरसौली गांव गए थे इसके बाद दोनों घरों में शादी की तैयारिया शुरू हो गई थीं। लड़के के परिजनों के मुताबिक अन्नपूर्णा इस शादी से बहुत खुश थी।
शादी के एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दो युवकों पर परिजनों ने जताया शक
लड़की के परिजनों ने दो लड़कों पर वारदात के पीछे शामिल होने का शक जताया है। एक युवक पड़ोस में ही रहता है जबकि दूसरा युवक गोवा गार्डेन कल्याणपुर में रहता है। दोनों का मृतका के घर आना-जाना था।