देहरादून में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में डकैती और सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश में पुलिस को दूसरे जनपदों में भेजा गया। एक जनवरी को मुख्य आरोपी शुभम चौहान (23) निवासी लिस्ट्राबाद, थाना रानी पोखरी (मूल निवासी, नैनू नांगल बिजनौर), उज्जवल शर्मा (22) शिकोहपुर, थाना बड़ौत बागपत और अर्जुन चौधरी उर्फ चौहान निवासी झिंझोली, थाना खरखौदा सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक्टीवा, दो तमंचे, मलकीत सिंह का मोबाइल और डकैती के जेवरात बरामद किए गए।