फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी उपासना कर फिर से छिप गया साढ़े पांच लाख का इनामी डाकू, पुलिस देती रही पहरा

Fri, 30 Mar 2018 07:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
बाबुली काेल गैंग ने की मंदिर में पूजा
साढ़े पांच लाख का इनामी डाकू बबुली कोल गैंग नवरात्र पर देवी पूजन कर चला गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि गैंग अक्सर देवी मंदिरों में पूजन के लिए जाते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
डाकू बाबुली काेल
डाकू बबुली कोल के साथ डाकू लवलेश कोल व आधा दर्जन साथियों ने रविवार को पहले अष्टमी की पूजा मानिकपुर थानाक्षेत्र  निही के जंगल के पास बने देवी मंदिर में की। देर रात को दस्यु उन्मूलन व एंटी डकैती टीम को इसकी भनक लगी तो पूरी फोर्स जंगल पहुंची लेकिन तब तक गैंग भाग चुका था।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
बाबुली काेल के लिए गश्त करती पुलिस
सोमवार को इसी गैंग ने मारकुंडी थानाक्षेत्र के भवानीखेर जंगल में बने एक देवी मंदिर में नवमी की पूजा की। पुलिस तंत्र को इसकी भी भनक लगी लेकिन यहां भी देर से ही टीम पहुंच पाई। एंटी डकैती टीम के सीओ विनीत सिंह ने बताया कि बचा गैंग इन दिनों पूजा पाठ ज्यादा कर रहा है।
 
विज्ञापन

4 of 4
बबुली कोल के साथियाें ने मंदिर में की देवी उपासना
पुलिस टीमें लगातार बचे डकैतों को मार गिराने के लिए कांबिंग कर रही है। डकैतों के पास से मुठभेड़ के दौरान मिली सामग्री से भी यह स्पष्ट है कि डकैत देवी उपासक हैं और नवरात्र में इनके मंदिरों तक पहुंचने की संभावना थी। पुलिस ने घेराबंदी की तैयारी भी की थी लेकिन सूचना कुछ देरी से मिलने पर सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें