कंपनी के मालिक एम पी अग्रवाल
डॉ एमपी अग्रवाल की कंपनी 'श्री लक्ष्मी कॉटसन' टेक्सटाइल और डिफेंस मैटेरियल बनाती है। कंपनी पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 3904 करोड़ और यूको बैंक के 65 करोड़ अाैर आईएफसीएल के 5 करोड़ बकाया बताए जा रहे हैं। 16 बैंकों से 3972 करोड़ लोन लिया था और अब ये कंपनी डिफाल्टर हो गई है। यह आंकड़ा खुद श्री लक्ष्मी की 31 मार्च 2017 की बैलेंस शीट बता रही है।