फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बुजुर्ग बाप का कत्ल होते देख डरकर भागा बेटा, पुलिस को दिया ये बड़ा बयान

Wed, 24 Oct 2018 08:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
बुजुर्ग पिता का बेरहमी से कत्ल होते देख बेटा डरकर भाग खड़ा हुआ। जब पिता आखिरी सांसें गिन रहा था तब बेटा मौके पर पहुंचा। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। 
फतेहपुर खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव निवासी गोवर्धन मिश्रा(65) कानपुर जिले से 2013 में हेड कांस्टेबल पद से रिटायर हुए थे। इन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का बेटा रविशंकर(45) और पौत्र गौरव(25) हैं। दूसरी पत्नी शशि मिश्रा से बड़ी बेटी शुची, रुचि और बेटा देवेंद्र मिश्र उर्फ शुभम है।
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
गांव की पैतृक 25 बीघा जमीन व घर में रविशंकर का कब्जा है। हेड कांस्टेबल रहे गोवर्धन मिश्रा करीब दस साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर में मकान बनवाकर दूसरी पत्नी के परिवार संग रह रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
खेत के बंटवारे का परिवार में विवाद चला रहा था। दूसरा विवाद बड़ी बेटी शुची का ससुराल पक्ष से चार साल से घरेलू हिंसा का रहा है। यह इसकी पैरवी कर रहे थे। घटना के वक्त यह बेटे देवेंद्र के साथ कचहरी से घर बाइक से लौट रहे थे।
 

4 of 7
डेमो पिक
बेटे ने बताया कि शहर के आईटीआई रोड राजकीय इंटर कालेज के पास दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने ओवरटेक कर रोका। एक बाइक में सवार रविशंकर और गौरव ने तमंचे से फायर किया। पहला फायर देवेंद्र की कनपटी के पास से निकल गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
बाइक छोड़कर देवेंद्र पूर्व दिशा की ओर और गोवर्धन ने रोड के दूसरी ओर भागने की कोशिश की। हमलावर गोवर्धन के पीछे भागे और दो राउंड फायर किया। गोली न लगने पर गोवर्धन को दौड़ाकर पकड़ लिया। सीने में दाहिनी ओर सटाकर गोली मारी फिर धारदार हथियार से गला काटकर भाग निकले। देवेंद्र ने बताया कि वह हत्यारों का रुख देख कुछ देर के लिए छिप गया था। उनके भाग जाने के बाद सामने आ गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
पिता की इस तरह हत्या से वह सहम गया था। इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। हमलावरों की छूटी डिस्कवर बाइक , कैप, बैच, तमंचा, एक 32 बोर की कारतूस, 315 बोर की कारतूस का खोखा, एक मुख्यमंत्री को संबोधित लेटर बरामद हुआ। एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार समेत पुलिस फोर्स पहुंचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पहली पत्नी के बेटे रविशंकर से गांव की जमीन का विवाद रहा है। उसी विवाद के चलते रविशंकर ने अपने बेटे गौरव के साथ पिता की हत्या की है। तीन अज्ञात हमलावर बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चालू की गई है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविशंकर, गौरव समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें