यूपी के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने अाई है। यहां बहन के बारे में जीजी ने अपने साले से भद्दा मजाक कर दिया। यह बात साले काे बर्दाश्त नहीं हुई अाैर उसने जीजा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
नवाबगंज में गुरुवार रात बहन को लेकर मजाक करने पर बीकॉम के छात्र हिमांशु की हत्या हुई थी। नवाबगंज के पहलवानपुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद के इकलौते बेटा हिमांशु (20) की गुरुवार रात होलिका दहन के बाद घर के बाहर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई ।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
थानाप्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पहलवानपुरवा निवासी हिमांशु के फुफेरे भाई मुकेश रावत, विशाल और सनी को पकड़ा गया। विशाल ने बताया कि हिमांशु भी उसका जीजा लगता था।
घटना के दिन हिमांशु ने उसकी बहन को लेकर भद्दा मजाक किया था, उसके साथ मारपीट की थी। इस पर मुकेश ने हिमांशु के सिर पर रॉड, विशाल ने डंडा और सनी ने सीने पर पेचकस मार दिया था। उधर पोस्टमार्टम से पता चला कि हेड इंजरी से हिमांशु की मौत हुई थी। हिमांशु के सिर की हड्डी टूट गई थी।