वाे सिर्फ 18 साल की थी। परिवार के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन परिजनाें काे इस बात की भनक लग गई अाैर फिर गांव के बाहर एक खेत में उसका अधजला शव बरामद हुअा। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
घटना उन्नाव के हसनगंज थाने की है। ऊंचद्वार गांव निवासी ज्योतिमा पासवान (18) पुत्री रामप्रसाद मंगलवार शाम करीब सात बजे परिवार वालों के साथ खाना खाने के बाद सो गई। पिता रामप्रसाद के मुताबिक रात लगभग दस बजे उसकी पत्नी (मृतका की मां) रामरती ने ज्योतिमा को बिस्तर पर नहीं पाया। वे बुधवार तड़के तीन बजे तक ज्योतिमा की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
सुबह लगभग छह बजे मृतका का चाचा सुनील सरसों की फसल काटने जाते समय खेत में जला हुआ शव देखा। सूचना पर हसनगंज कोतवाल राघवन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एएसपी अष्टभुजा प्रसाद व सीओ भीम कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर मृतका के पिता का मोबाइल फोन, एक खाली पिपिया, माचिस सहित कुछ और सबूत मिले हैं।
4 of 5
डेमो पिक
मृतका के पिता ने परिवार के ही विकास उर्फ गोलू पुत्र सत्यनारायण पर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने विकास को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता का दाहिना हाथ झुलसा देखा पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।
पूछने पर उसने रात में आग तापने के दौरान हाथ झुलसने की बात बताई। इतनी गर्मी में आग तापने की बात पुलिस के गले नहीं उतरी। शव गांव के बाहर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर उसके ही खेत में मिला। शव से कुछ दूरी पर मृतका के पिता का मोबाइल और एक खाली पिपिया मिली है। पिपिया से केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी।