देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और एमटेक के पाठ्यक्रमों को एक बार फिर से बदलने की तैयारी है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने द इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स, इंकॉरपोरेटेड (आईईईई) को आउटकम बेस्ड पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।
एआईसीटीई ने इसके लिए पिछले गुरुवार को आईईईई के साथ अहम समझौता किया है। इसके मुताबिक आईईईई के विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय स्तर और कॉरपोरेट सेक्टर की डिमांड को देखते हुए पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञों की एक टीम इंजीनियरिंग कॉलेजों की संबद्धता मानकों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएगी।
मानकों पर खरा उतरने वाले कॉलेजों को ही इंस्टीट्यूट की तरफ से संबद्धता दी जाएगी। एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे ने इस बाबत देश के सभी कॉलेजों को समझौत्रे पत्र की प्रतिलिपि भेज दी है।