फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह निकले लोग बने मुर्गा, पंचर की गई गाड़ियां, मैं समाज का दुश्मन...लिखे पोस्टर थमाये

Tue, 24 Mar 2020 06:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
बेवजह निकले लोगों को बनाया मुर्गा, बताया समाज का दुश्मन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार सुबह फौरी राहत देने के बावजूद लोग नहीं माने। जब बेधड़क ये लोग सड़कों पर निकले तो पुलिस ने भी नायाब तरीका अपनाया। जाजमऊ में बेवजह घर से निकले लोगों को एक लाइन से मुर्गा बनाया और हाथ ऊपर करवाके खड़ा करा दिया। वहीं, कल्याणपुर में पुलिस ने बाइक व कारों को पंचर कर दिया।

 
विज्ञापन

2 of 7
बस टेंपो नहीं मिले तो तांगे से गए लोग - फोटो : अमर उजाला
ताकि सड़कों पर लोग न दिखाई दें लेकिन देर रात तक लोग निकलते रहे। पुलिस कार्रवाई करती रही। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन में सुबह छह से 11 बजे तक आवश्यक चीजों की खरीदारी का समय तय किया गया था। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि इसके बाद जो लोग सड़क पर निकले उन पर कार्रवाई की गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खासकर उन लोगों पर जो बगैर किसी कारण घर से बाहर निकले। जाजमऊ में ट्रेनी आईपीएस सूरज कुमार राय के नेतृत्व में बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर में घूमनों वालों की लाइन लग गई। आईपीएस ने सभी को एक कतार में खड़ा कर दिया और फिर मुर्गा बना दिया। यही नहीं कुछ अन्य लोगों से उठक-बैठक करवाई। इसी तरह पूरे शहर में चेकिंग, चालान और लोगों को चेतावनी देकर रोका गया।

 

4 of 7
फैक्ट्री बंद हुई तो घर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैं समाज का दुश्मन हूं..जो घर से निकला
डीआईजी अनंत देव के आदेश पर शहर पुलिस ने तरह-तरह के पोस्टर तैयार किये हैं। इसमें लिखा है कि मैं समाज का दुश्मन हूं, जो बेवजह घर से निकला हूं और मास्क नहीं लगाया है। पुलिस लोगों को रोक-रोक कर पोस्टर हाथों में थमाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस ने लोगों को समझाया - फोटो : अमर उजाला
पंचर कर दी बाइक और कार  
मंगलवार को चौराहे पर ट्रेनी आईपीएस निखिल पाठक सीओ कल्याणपुर अजय कुमार पुलिस बल के साथ दिन भर डटे रहे। यहां पर पुलिस बेवजह घर से निकलने वालों की बाइकें और कारें पंचर करने का अभियान चलाया। 73 बाइकें और 45 कारें पंचर कीं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर पीटने का आरोप 
स्वरूपनगर निवासी एडवोकेट व ट्रैवेल्स एजेंसी के मालिक धीरज चड्ढा ने बताया कि वह मंगलवार को करीब सवा 11 बजे पत्नी के साथ बाइक से बैंक में किश्त जमा करने गुमटी जा रहे थे। आरोप है कि मोतीझील में पुलिसकर्मियों ने उनको रोका तभी एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की और फिर थप्पड़ जड़ दिये। आरोप ये भी कि पुलिसकर्मियों ने उनकी पत्नी से भी अभद्रता की। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
तबीयत खराब का बहाना 
जहां भी पुलिस लोगों को रोक रही थी, अधिकतर यही कह रहे थे कि उनकी तबीयत खराब है। कुछ किसी अन्य की तबीयत खराब होने का हवाला दे देखने जाने की बात कहते नजर आए। हालांकि पुलिस ने केवल उनको ही जाने दिया जिनके पास वाजिब कारण और उससे संबंधित दस्तावेज थे। 

लोगों पर किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसलिए अन्य तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिससे लोग घर से बेवजह न निकलें।
अनंत देव, डीआईजी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें