कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। कानपुर में पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों पर निगाहें टेढ़ी कर दी। कहीं पर लोगों को मुर्गा बनाया गया तो कहीं हाथ खड़े करके उनको धूप में सजा दी गई।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
कहीं पर लोगों को थाने लाकर बंद किया गया तो कहीं पुलिस ने चालान किया। जाजमऊ चौराहे पर पुलिस अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने पर युवकों को लाइन से खड़ा करके मुर्गा बना दिया।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों को पम्पलेट दिया जिसमें लिखा था- मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं बिना काम के बाहर जाऊंगा। इस दौरान उनसे नियम न तोड़ने का संकल्प दिलाया गया।
4 of 5
कानपुर में पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का सख्त रवैया देख हर कोई दंग रह गया। कानपुर के दूसरे इलाकों में युवकों को हाथ खड़े करके नियम न तोड़ने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोगों के वाहनों के चालान भी किए गए ।