फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सांसद-विधायकों ने की मदद की घोषण, किसी ने एक करोड़ तो किसी ने किया 50 लाख देने का एलान

Tue, 24 Mar 2020 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों की सीमाओं को किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सांसद और विधायकों ने अपनी निधि से मदद देने की पेशकश की है। किसी ने एक करोड़ तो किसी ने कोरोना से जंग लड़ने के लिए 50 लाख की देने की घोषणा की है। इस बजट से मास्क, सैनिटाइजर व अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद की जा सकेगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने जरूरत की चीजाें की दुकाने छोड़ बंद कराया बाजार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए उपकरण, एंबुलेंस, वेंटिलेटर समेत अन्य सामान खरीदने के लिए प्रदेश के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री व सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये दिए हैं। इसी तरह सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने विधायक निधि से 21 लाख रुपये, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने 21 लाख रुपये व रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने 20 लाख रुपये जारी करने का पत्र सीडीओ को दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
सड़कों को किया जा रहा सैनेटाइज - फोटो : अमर उजाला
एमएलसी अरुण पाठक ने कानपुर देहात जिले के लिए दस लाख रुपये अपनी निधि से दिए हैं। इटावा में भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने 10 लाख, सदर विधायक सरिता भदौरिया और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह ने पांच-पांच लाख रुपये दिए हैं। औरैया में भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन को अपनी निधि से दस लाख रुपये देने का ऐलान किया है। 
 

4 of 6
जिलों की सीमाओं पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में कारोना वायरस पर नियंत्रण के लिए सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी निधि से पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सीडीओ को विधायक निधि से 20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव दिया है। हरदोई में भाजपा से राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेयी ने अपनी निधि से 50 लाख रुपये देने की बात कही है। गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने सोमवार देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता को मास्क, सैनिटाइजर वितरित करने के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए 25 लाख रुपये निधि से देने की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विधायक की पहल के बाद बालामऊ से भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने भी निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सदर से भाजपा सांसद जयप्रकाश और मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने  सांसद निधि से 25-25 लाख रुपये दिए हैं। सांडी के विधायक प्रभाष कुमार और संडीला के विधायक राजकुमार अग्रवाल ने भी 15-15 लाख रुपये, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू और सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भी  निधि से 10-10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस संदर्भ में पत्र सीडीओ को भेजा है। शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने 30 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की है और इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। हमीरपुर में विधायक मनीषा अनुरागी ने अपनी निधि से चार लाख 39 हजार रुपये स्वास्थ्य विभाग के नाम अवमुक्त किया है। चित्रकूट में सांसद आरके सिंह पटेल ने अपने सांसद निधि से कोरोना वायरस से निपटने के लिए 50 लाख रुपये देने के लिए घोषण की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें