कानपुर में कोरोना का प्रभाव खत्म करने के लिए हुए जनता कर्फ्यू की सफलता के बाद लॉकडाउन की व्यवस्था पहले ही दिन सोमवार को धराशाई हो गई। लोग आम दिनों की तरह सड़कों पर निकले। पुलिस ने बेफिक्र लोगों के खिलाफ सख्त रुख भी अपनाया। पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को सुबह से ही पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखी। बिठूर परियर पुल पर उन्नाव की तरफ से आवागमन रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी। बिठूर ब्रह्मावर्त घाट पर अमावस्या पर लोग स्नान करते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सभी इंट्री प्वाइंट सील कर दिए गए। सुबह से लोग दूध, सब्जी आदि जरूरत का सामान खरीदने निकले। विजय नगर गल्लामंडी चौराहे पर राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मास्क लगाए राशन की दुकानों पर टूट पड़े। यही हाल लगभग सभी सब्जी मंडियों का रहा। नवरात्रि के मद्देनजर फलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। कानपुर नगर व देहात सीमा पर पुलिस ने नाकेबन्दी की।
4 of 5
कानपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
दूध, किराना, सब्जी, पेट्रोल सुबह छह से 11 तक ही
एनआरआई सिटी में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने और लॉकडाउन के उल्लंघन के बाद प्रशासन और सख्त हो गया है। अब किराना, दूध, ब्रेड, सब्जी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ ही सभी पेट्रोल पंप भी सुबह छह से 11 बजे तक खुलेंगे। यह व्यवस्था 24 और 25 मार्च को लागू रहेगी। इस दौरान बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
वहीं चित्रकूट जिले में चैत्र अमावस्या पर कोरोना वायरस का असर दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा और राम घाट के पास रोक दिया। मंदिर में दर्शन और परिक्रमा में पूजा करने के लिए आए श्रद्धालुओं को घर जाकर पूजा करने के लिए कहा। परिक्रमा मार्ग पर सन्नाटा दिखा। जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहा।