फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कोरोना मरीज की मौत, घर से अस्पताल तक कोरोना की चेन तोड़ने की चुनौती

Tue, 14 Apr 2020 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रेडजोन घोषित कर्नलगंज निवासी 55 वर्षीय रोगी की मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस-प्रशासन के हाथपांव फूल गए हैं। अब मृतक के परिवार से निजी अस्पताल तक बनी कोरोना की चेन तोड़ने की चुनौती है।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इनमें परिजनों के अलावा डॉक्टर, निजी अस्पताल का स्टाफ और वहां के मरीज भी हो सकते हैं। सुबह मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल के साथ कर्नलगंज इलाके में सक्रिय हो गई। पुलिस ने भी दोनों इलाकों में चौकसी बढ़ा दी।

 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज स्थित मस्जिद के मुतवल्ली के 55 वर्षीय भाई को 11 अप्रैल की रात चुन्नीगंज स्थित अपोलो एक्सेल हास्पिटल मेें भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच में उसके डायबिटीज, यूरिनरी इन्फेक्शन, सेप्टीसीमिया के लक्षण बताए गए थे।
 

4 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
हालत में सुधार न होने और कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसे 12 अप्रैल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिवार और निजी अस्पताल में उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में चार डॉक्टर समेत 13 स्टॉफ संपर्क में रहे
अपोलो अस्पताल के कंसल्टेंट डॉ. शाहिद ने बताया कि कोरोना मरीज की शनिवार को भी जांच की गई थी। इस दौरान 13 लोग सीधे उसके संपर्क में आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज के सीधे संपर्क में रहीं पांच नर्सों को अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा संपर्क में आए चारों डॉक्टरों समेत अन्य अस्पताल कर्मियों को क्वारंटीन के लिए अस्पताल बुलाया गया है।
माना जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज 150 से 280 लोगों के संपर्क में रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट आते ही मरीजों को ले गए तीमारदार
अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके तीमारदार लेकर चले गए। कुछ तीमारदारों से पूछने पर भी वह यह बताने से बचते रहे कि घर ले जा रहे हैं या दूसरे अस्पताल। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे मरीजों का डाटा अस्पताल के रिकॉर्ड से खंगालकर उनके बारे में पता लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें