कोरोना के संक्रमण में सुस्ती का असर कानपुर के श्मशान घाटों पर भी दिखने लगा है। करीब दो माह बाद घाटों पर सबसे कम 210 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें विद्युत शवदाह गृहों में कोरोना संक्रमित मरीजों समेत 51 शवों के अंतिम संस्कार का भी आंकड़ा शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात आठ बजे तक भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमितों समेत 47 शव पहुंचे। इनमें से 12 का इलेक्ट्रिक भट्ठियों और 35 अन्य का लकड़ियों से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
घाटों का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
भगवत दास घाट विद्युत शवदाह गृह में कोरोना संक्रमितों समेत चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा नौ शवों का अंतिम संस्कार घाट पर किया गया। उधर, घाटमपुर के सजेती स्थित चार घाटों पर रविवार को एक भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ।
4 of 5
जलती चिताएं
- फोटो : amar ujala
किस घाट पर कितने अंतिम संस्कार
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह - 47
भैरव घाट श्मशान घाट - 26
भगवत दास विद्युत शवदाह गृह - 4
भगवत दास श्मशान घाट - 9
सिद्धनाथ घाट - 15
स्वर्ग आश्रम - 13
बिठूर - 29