फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Up: अस्पताल में भर्ती ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, इलाका सील, 40 लोग होंगे क्वारंटीन

Sun, 31 May 2020 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया अस्पताल और इलाका - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बीती 19 मई को बरेली में हुई दुर्घटना में घायल हुए ट्रक चालक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बरेली से रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने पर देर रात ही उसे कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ भेज दिया गया। परिजनों ने घटना में घायल चालक को उपचार के लिए शनिवार को ही शहर के एक प्राइवेट हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया था।
 

विज्ञापन

2 of 6
शनिवार को किया गया था कोविड अस्पताल में शिफ्ट - फोटो : amar ujala

साथ ही हड्डी अस्पताल को सील कर दिया गया है। यहां भर्ती मरीजों, चिकित्सक और उनके परिवार व मरीजों के तीमारदारों को यहीं क्वारंटीन भी कर दिया गया है। आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है, जिनमें 35 एक्टिव केस हैं। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी 26 वर्षीय युवक ट्रक चालक है। बीती 19 मई को दिल्ली से हरदोई ट्रक लाते समय बरेली में दुर्घटना हो गई थी।
 

विज्ञापन

3 of 6
सील किया गया अस्पताल - फोटो : amar ujala

दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए बरेली में स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। सूचना पर परिजन भी वहीं पहुंच गए थे। परिजनों के मुताबिक आर्थिक हालात को देखते हुए वह लोग ट्रक चालक को शनिवार को ही बरेली से हरदोई में लखनऊ रोड पर स्थित एक हड्डी अस्पताल लाए थे और भर्ती करा दिया था। शनिवार देर रात बरेली में कोविड-19 कंट्रोल रूम ने हड्डी अस्पताल के संचालक को ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी।
 

4 of 6
पूरा इलाका किया गया सैनिटाइज - फोटो : amar ujala

इस पर हड्डी अस्पताल के संचालक ने भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को पूरी जानकारी दी तो देर रात मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से ट्रक चालक को मलिहामऊ में स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के हड्डी अस्पताल में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी से खलबली मच गई। रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. सीबी सिंह की देखरेख में अस्पताल परिसर की जांच की।
 

विज्ञापन

5 of 6
अधिकारियों ने किया इलाके का निरीक्षण - फोटो : amar ujala

टीम के मुताबिक अस्पताल में 10 मरीज, 20 तीमारदार, नौ स्टाफ कर्मी मौजूद मिले। इन सभी को अस्पताल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही चिकित्सक और उनके परिवार को भी क्वारंटीन किया गया है। रविवार को एसडीएम सदर राकेश कुमार, सीओ सिटी विजय कुमार राना, शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के आसपास के सभी मार्गों को सील कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
संपर्क में आए 40 लोग भेजे गए क्वारंटीन सेंटर
हसनापुर निवासी ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी पर बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। गांव में उन्होंने भ्रमण कर ट्रक चालक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली। डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी के मुताबिक कुल नौ लोग ट्रक चालक के सीधे संपर्क में आए थे और यह नौ लोग अन्य लोगों के संपर्क में आए। कुल 40 लोगों को श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। चार-पांच दिन बाद इन सभी की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें