फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: 11 माह की वेदांसी समेत 30 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, डॉक्टरों ने फूल बरसाकर दी विदाई

Tue, 05 May 2020 04:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
30 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
देश भर में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या के बीच एक राहत की खबर है। इटावा के सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती 11 महीने की वेदांसी समेत 30 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। तीन मरीज तीन दिन पहले ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। अभी 42 मरीजों का इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज हुए 30 मरीजों पर डॉक्टरों ने फूल बरसाकर विदाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
30 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
सैफई चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कोरोना अस्पताल में आगरा के पारस अस्पताल से लाए गए 70 और विवि की जांच में पॉजिटिव पाए गए 2 मरीजों को यहां के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
30 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
इसमें एक 11 माह की बच्ची वेदांसी, उसके माता-पिता समेत 30 मरीजों की इलाज के दौरान दो जांच निगेटेव आई हैं। इसमें 17 पुरूष, 12 महिलाएं शामिल हैं। कुलपति ने बताया कि तीन मरीजों को रविवार की उनके घर भेजा गया था।

 

4 of 5
30 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है वह दो हफ्ते सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। सभी को क्वारंटीन गाइडलाइन की प्रति भी दी गई है। प्रो. राजकुमार ने बताया कि विवि के कोरोना अस्पताल में अब आगरा से आए 38 मरीज बचे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
30 और मरीजों ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
चार मरीजों को सोमवार को फिरोजाबाद से लाया गया है। चारों मरीज कोरोना अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। आइसोलेशन वार्ड वाले सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। इससे उम्मीद है कि ये सभी स्वस्थ होकर जल्दी अपने घर लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें