फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: छह दिन में बढ़े 77 फीसदी केस, एक दिन में सर्वाधिक 37 कोरोना पॉजिटिव, 146 पहुंचा आंकड़ा

Sat, 25 Apr 2020 03:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मदरसा पहुंंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। कानपुर में शुक्रवार को एक दिन में सबसे अधिक 37 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। छह दिन में 77 फीसदी केस बढ़े हैं। शहर के 146 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 77.40 फीसदी (113) केस 19 से 24 अप्रैल के बीच बढ़ गए।

 
विज्ञापन

2 of 7
स्वास्थ्य विभाग ने मदरसा में मौजूद सभी छात्रों के लिए सैंपल - फोटो : amar ujala
19 अप्रैल को 24, 20 को 19, 21 को तीन, 22 को छह, 23 को 24 और 24 को 37 केस मिलने से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमितों का इतनी तेजी से बढ़ता हुआ आंकड़ा पुलिस प्रशासन के सारे प्रयास विफल करता हुआ नजर आ रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ाई गई फोर्स - फोटो : amar ujala
देशभर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने की दर में कमी आई है, वहीं कानपुर में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को शहर में एक ही दिन में सर्वाधिक 37 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और अभियोजन कार्यालय का सिपाही भी शामिल है। सबसे ज्यादा 26 संक्रमित कुली बाजार मदरसे के छात्र हैं।

 

4 of 7
स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम - फोटो : amar ujala
साथ ही कैंट थाना व आवासीय परिसर, फेथफुलगंज और बाबूपुरवा के लालकुआं को नया हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। शहर में अब तक कुल 146 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार सुबह सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कोविड-19 लैब से 54 सैंपल की रिपोर्ट आई।

 
विज्ञापन

5 of 7
हॉटस्पॉट इलाकों की निगरानी - फोटो : amar ujala
इनमें छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। इनमें मीरपुर कैंट की 29 साल और लाटूश रोड की 26 साल की गर्भवती महिलाएं हैं। इसके अलावा कुली बाजार के तीन मदरसा छात्र और एक व्यक्ति इसी रेड जोन के अनवरगंज का रहने वाला है।

 
विज्ञापन

6 of 7
सैनिटाइजेशन के लिए पहुंची टीम - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि शाम को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से जारी रिपोर्ट में 23 और केजीएमयू से जारी आठ और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें कुली बाजार मदरसे के 23 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही भी संक्रमित पाया गया है। कोर्ट बंद होने से वह इन दिनों अनवरगंज थाने से अटैच था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
हैलट में भर्ती 11 मरीज दोबारा जांच में भी पॉजिटिव
हैलट के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 11 लोगों की दोबारा जांच कराई गई। वे सभी अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा 37 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शहर में सबसे अधिक कुली बाजार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 53 है। साथ ही रेड जोन का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। मीरपुर कैंट नया हॉटस्पॉट बन गया है। गुरुवार को 24 नमूने पॉजिटिव आए थे। इनमें कुली बाजार मदरसे के 13 छात्र भी शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें