कानपुर में कोरोना रोगियों के इलाज के लिए हैलट में 100 बेड का कोरोना न्यूरो साइंसेज हॉस्पिटल भी तैयार हो गया है। न्यूरो के रोगियों को शिफ्ट करने के बाद कोरोना के रोगियों के लिए यहां 20 वेंटिलेटर गुरुवार को लगा दिए गए।
विज्ञापन
2 of 5
बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के रोगी होंगे भर्ती
- फोटो : amar ujala
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि यहां 20 वेंटिलेटर और लगाए जाएंगे। इससे यहां कुल 40 वेंटिलेटर हो जाएंगे। इस हॉस्पिटल में बुंदेलखंड के जिलों के अलावा फतेहपुर और उन्नाव के रोगियों को भी भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना रोगियों के इलाज के लिए तैयार हॉस्पिटल
- फोटो : amar ujala
हैलट में 100 बेड मैटरनिटी ब्लाक के अलावा 100 बेड का एक और हॉस्पिटल तैयार कर दिया गया है। इस तरह हैलट में बुंदेलखंड के अलावा प्रयागराज और लखनऊ मंडल के जिलों से आने वाले कोरोना रोगियों को इलाज मिल सकेगा।
4 of 5
कोरोना रोगियों के लिए तैयार किया गया अस्पताल
- फोटो : amar ujala
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मौर्या ने बताया कि न्यूरो साइंसेज में कई जिलों से आने वाले लेवल थ्री कोरोना रोगियों का इलाज होगा। इस लेवल के रोगियों को वेंटिलेटर की जरूरत होती है।
यहां लेवल थ्री कोरोना रोगियों का इलाज होगा
- फोटो : amar ujala
शासन के निर्देशों के मुताबिक वेंटिलेटर की स्थिति में आने वाले रोगियों की सूचना मुख्यालय को भी दी जाएगी। इसके अलावा कोरोना रोगियों के इलाज के लिए सर्जरी विभाग में बने आईसीयू और एचडीयू में हाईटेक व्यवस्था की गई है। यहां भी वेंटिलेटर लगाए गए हैं।