फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में छह जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हैलट हाई अलर्ट पर, चप्पे-चप्पे की मॉनीटरिंग

Sat, 04 Apr 2020 09:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हैलट हाई अलर्ट पर - फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना के छह रोगी आने के बाद हैलट को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। मैटरनिटी ब्लाक की फ्लू ओपीडी में जहां रोगी भर्ती हैं, वहां किसी को बिना प्रोटेक्शन किट के नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे ब्लाक की कैमरे से मॉनीटरिंग की जा रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर के हैलट में पहुंचे कोरोना पॉजिटिव फैला रहे गंदगी - फोटो : amar ujala
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या के कक्ष से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को 80 लाख रुपये से प्रोटेक्शन किट और मास्क खरीदने के आर्डर जारी किए गए हैं। डॉ. मौर्या ने बताया कि पूरे मैटरनिटी ब्लाक को सैनिटाइज्ड कर दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
डॉक्टरों और नर्सों के संक्रमित होने का खतरा - फोटो : amar ujala
सात दिन काम करने के बाद डाॅक्टर समेत सभी स्टाफ को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद जांच की जाएगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव आई तो काम पर लिया जाएगा।

 

4 of 5
हैलट में तैनात की गई फोर्स - फोटो : amar ujala
कोरोना जांच की परमीशन मिली
हैलट में कोरोना की जांच के संबंध में शुक्रवार शाम मेडिकल कालेज को परमीशन मिल गई है। डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि डीएम ने जांच के लिए परमीशन दे दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को भी इस संबंध में बात कर ली गई थी। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में दो मशीनों की व्यवस्था कर ली गई है। अगले सप्ताह से जांच होने लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तब्लीगी जमात के लोग हैलट लाए गए - फोटो : amar ujala
ईएमओ समेत आठ नॉन पीजी जेआर
हैलट के इमरजेंसी मेडिकल अफसर समेेत नॉन पीजी जेआर को क्वारंटीन मेें रखा गया है। डाक्टरों के लिए 14 दिन के क्वारंटीन के वास्ते दो होटलों में व्यवस्था की गई है। फार्मासिस्ट के लिए हैलट के गेस्ट हाउस, नर्स स्टाफ के लिए नए नर्सिंग हॉस्टल और कर्मचारियों के लिए जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन की व्यवस्था की  गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें